STORYMIRROR

Pujashree Mohapatra

Inspirational

5.0  

Pujashree Mohapatra

Inspirational

बिटिया

बिटिया

1 min
315


अश्कों को मोती

बनाती है बेटी,

ज़ख्मों पर मरहम

लगाती है बेटी।


जब जीने की कोई

वजह ही ना बची हो,

तब मौत को भी

जिंदगी बनाती है बेटी।


सच्ची खुशी का

एहसास है बेटी,

सारी दुनिया से

ख़ास होती है बेटी।


एक पल को भी उसे

भुला नहीं पाता,

क्योंकि दिल के

आस-पास है मेरी बेटी।


सूरज और चाँद सितारा

है मेरी बिटिया,

बुढ़ापा का सहारा और लाठी

है मेरी बिटिया।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational