STORYMIRROR

vipul jain

Inspirational

3  

vipul jain

Inspirational

बिटिया नहीं है बेचारी

बिटिया नहीं है बेचारी

1 min
345


बिटिया नहीं है बेचारी,

बल्कि यह है सबला नारी,

अबला कहकर उसे मत दबाओ,

मान-सम्मान से उसे देखो,संभालो 

बिटिया छम-छम करती जब घर में घूमती,

घर में खुशी का माहौल नाद कराती ,

उसे समाज से लड़ने के लिए तैयार कराओ, 

अबला कहकर उसका अपमान मत करो ।

आज सबला बनेगी तो दोनों परिवार की रखेगी लाज,

बुढ़ापे में मां बाप, सांस ससूरजी का करेगी काज,

पढ़ाओ, लिखाओ, आत्म निर्भर बनाओ,

बिचारी कहकर उसे गाली मत दो ।

अच्छे संस्कारों का करो उसमें सिंचन,

बेटी को कैसे आगे बढाये करो इसका चिंतन,

बेटे जैसी बेटी का पालन करो,

बेटी को बेचारी कहकर दबाने का प्रयास ना करो ।

सबके साथ,सबका विश्वास के साथ,

बिटीयां को दो अपनों का साथ,

हमारे देश के उद्धार में बिटीयां है आगे,

उनका पैर खिंचकर ले मत जाओ पीछे ।

बिटिया को अपनाओ,ना इसे ठूकराओ,

समाज में सिर ऊंचा कर जीना सिखलाओ,

भविष्य का उजियारा है बिटीया,

सुरज का तेज, चमकदार सितारा है बिटिया ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational