STORYMIRROR

vipul jain

Inspirational

4  

vipul jain

Inspirational

जीवन का सफर

जीवन का सफर

1 min
540


पहाड़ों की उंचाई नापो मत,

बस चलते ही जाओ,चलते ही जाओ ।


पेड़ पौधों को सिर्फ निहारो मत,

उनसे बातें करते जाओ,करते जाओ ।


कंटक, नुकीले पत्थर से बिखरे पथ,

आगे बढते ही जाओ,बढते ही जाओ ।


काली घनी अंधेरी या होगी चांदनी रात,

हिम्मत जुटाते जाओ,जुटाते जाओ ।


पहाड़ पर पहुंचते ही क्या बात ,

नीचे निहारते जाओ, निहारते जाओ ।


जीवन का यही है रुप,

स्वीकारते जाओ,स्वीकारते जाओ ।


पहाड़ मतलब जीवन में आने वाले संकट,

उसे हिम्मत से पार करते जाओ, करते जाओ ।


पेड़ पौधे मतलब जीवन में मिलने वाले अपने,पराये

उन सबसे अच्छा रिश्ता जोड़ते जाओ, जोड़ते जाओ ।


जीवन में आये हैं तो अच्छे कर्म करते जाओ, 

अच्छे कर्म करते जाओ ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational