सपनों की उड़ान
सपनों की उड़ान
1 min
497
सपनों की उड़ान है हम बच्चों की तरक्की,
इस तनाव भरी जिंदगी में पढ़ाई में आगे बढ़ना है जरूरी,
कोरोना की वजह से बच्चों का पढ़ाई नहीं लगता मन,
उनके लिए हर माता पिता का दुखी हैं मन ।
इस अनमोल जीवन में खुशियां है कम और गम है ज्यादा,
बच्चों के भविष्य उज्ज्वल बन जाए ऐसी माता पिता की इच्छा,
ऑनलाइन क्लास से बच्चे हो गए आलसी,
ऐसे बच्चों को उड़ान चाहिए सपनों की।
कुछ बनना है भविष्य में,
मां बाप का नाम करना है रोशन,
जीवन का कुछ ध्येय बना ले अगर बच्चे,
आगे बढ़ने से कोई ना रोकेगा इन्हे,
सपनों की उड़ान है जरूरी,
हर पल चाहिए श्रद्धा और सबुरी।
