बहू
बहू
घर की शान है
परिवार का सम्मान है
और वंश को आगे
बढ़ाने के लिए
देती संतान है
***
बहू को भी दे
बेटी जैसा प्यार
फिर कभी नहीं होगी
सास बहू में तकरार
***
बहू बोझ उठाती है
घर की जिम्मेदारियों का
आपकी रिश्तेदारियों का
सामाजिक नातेदारियों का
***
बेटी को दे
अच्छे संस्कार
ताकि वह बहू बनकर करे
दोनो घरो का उद्धार
***
बहू ही बेटी है
सास जब यह फार्मूला अपनायेगीं
वह ज़िन्दगी में हमेशा
खुश नज़र आयेगी
***
बेटी और बहू
के बीच भेद रखना
है झगड़े का मुख्य कारण
इस भेद को मिटाकर
करे झगड़े का निवारण
