STORYMIRROR

malini johari

Drama

4  

malini johari

Drama

बहुत लोग मिलते हैं

बहुत लोग मिलते हैं

2 mins
26.9K


बहुत लोग मिलते हैं ज़िन्दगी में,

पर कुछ ही करीब आते हैं,

कुछ अंत तक साथ निभाते हैं,

और कुछ शुरुआत में ही मुँह मोड़ जाते हैं।


कुछ को हम पसंद नहीं आते हैं,

और कुछ हमें पसंद नहीं आते हैं,

पर ज़िन्दगी के एहम पन्नों पे ये,

अपने नाम ज़रुर लिख जाते हैं।


कुछ लोग इन नामों को अपने,

दिल में बड़ी गहराई से छुपाते हैं,

और कुछ लोग इन नामों निशानों को,

बड़ी आसानी से मिटाते हैं।


बहुत लोग मिलते हैं ज़िन्दगी में,

पर कुछ ही करीब आते हैं।


कुछ लोग मुश्किल में,

साथ दे के हौसला बँधाते हैं,

कुछ लोग मुस्कुराते हुए,

मझदार में ही छोड़ जाते हैं।


कुछ लोग दोस्ती के सीमा,

पार कर नए रिश्ते बनाते हैं,

कुछ लोग दोस्ती के रिश्ते को,

ही बड़ी आसानी से तोड़ जाते हैं।


बहुत लोग मिलते हैं ज़िन्दगी में,

पर कुछ ही करीब आते हैं।


कुछ लोग करीब आके भी,

दिल में जगह नहीं बना पाते हैं,

और कुछ लोग पहली नज़र में,

ही सीधा दिल में उतर जाते हैं।


कुछ लोग सिर्फ,

साधारण-सी दोस्ती निभाते हैं,

और कुछ लोग दोस्ती करके,

बड़े जिगरी हो जाते हैं।


बहुत लोग मिलते हैं ज़िन्दगी में,

पर कुछ ही करीब आते हैं।


कुछ लोग बिछड़ने के बाद,

फिर कभी याद नहीं आते हैं,

कुछ यादों में गहरी छाप छोड़ जाते हैं,

और भुलाये नहीं भूलाते हैं।


कुछ रिश्ते तोड़ के बड़ी,

जल्दी आगे बढ़ जाते हैं,

और कुछ हर पल साथ निभा के,

अपने होने का अहसास दिलाते हैं।


बहुत लोग मिलते हैं ज़िन्दगी में,

पर कुछ ही करीब आते हैं।


हर किसी के मिलने की,

कुछ तो वजह होती है,

ज़िन्दगी को समझाने में,

हर एक कि मदद होती है।


कुछ सीखते हैं कुछ सिखाते हैं,

कुछ हँसते हैं कुछ हँसाते हैं,

कुछ रोते हैं कुछ रुलाते हैं,

पर हर कोई कुछ समय के लिए ही,

सही ये मुलाकात बड़े दिल से निभाते हैं।


बहुत लोग मिलते हैं ज़िन्दगी में,

पर कुछ ही करीब आते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama