STORYMIRROR

pooja nathawat

Inspirational

3  

pooja nathawat

Inspirational

भोर नई है

भोर नई है

1 min
485

तेज नया है

भोर नई है


भारत का अभिमान नया है

ये हवाओं में केसर घुली है

नदियों में सिंधु मिली है


देखो बुद्ध की मुस्कान नई है

पंडितों के हृदय की झनकार नई है

छूटे आंगन में वो कली खिली है

पुरखों के घर की फ़िर नींव डली है


अब पूर्ण हुई आज़ादी 

१५ अगस्त का त्यौहार नया है

जन गण मन का गान‌ नया है

वो जन मन का सम्मान नया है


माँ के ज़ख्म भर गए 

अब फिर से मुकुट संवारा है

देखो इस आभा को 

आज माँ का श्रृंगार नया है


जयकारों का जोश नया है  

'वंदे मातरम् 'का दिग्घोष नया है  


भारत माता की जय 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational