STORYMIRROR

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Inspirational

3  

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Inspirational

भारतीय सेना

भारतीय सेना

1 min
33

भारतीय सेना के वीर जवान हैं हम

दुश्मन ख़ातिर मौत का सामान हैं हम


सरहद पर हर दम ताक लगाये रहते हैं

दुश्मनों का अक्सर दिल दहलाये रहते हैं

भारतीयों और देश का अभिमान हैं हम..

भारतीय सेना के वीर जवान हैं हम


रहते हैं हम तो मस्ती में चूर सदा ही

स्वदेश पर करते बेहद गुरूर सदा ही

सहजता से कोई न समझे आसान हैं हम..

भारतीय सेना के वीर जवान हैं हम


अपनी ये मातृभूमि हमे है जान से प्यारी

इसकी सेवा-सुरक्षा में हाजिर जान हमारी

प्रतिपल भारती का करते यशगान है हम..

भारतीय सेना के वीर जवान हैं हम..!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational