STORYMIRROR

GUDDU MUNERI "Sikandrabadi"

Inspirational

4  

GUDDU MUNERI "Sikandrabadi"

Inspirational

भारत प्रेमी

भारत प्रेमी

1 min
246

मैं भारत जब भी आता हूँ 

भारत का हो जाता हूँ 

मैं भारत जब भी आता हूँ 

भारत का हो जाता हूँ


भारत की है बात निराली 

भारत में है खूब हरियाली 

बच्चा-बच्चा गाता है 

सारे जहाँ से अच्छा है 

हिन्दोस्तां हमारा है 


सारे जहाँ से अच्छा है 

हिन्दोस्तां हमारा है


भारत की गलियां सुन्दर 

सुन्दर यहां की रिहाइश है 

सुन्दर सुन्दर फूल यहां के 

सुन्दर यहां की झांकी है 


देखकर भारत का तिरंगा 

भारत का हो जाता हूँ

मैं भारत जब भी आता हूँ 

भारत का हो जाता हूँ


मैं भारत जब भी आता हूँ 

भारत का हो जाता हूँ


भारत का एक किला पुराना 

भारत का इतिहास है 

भारत की मीनार निराली

भारत का एक ताज है 


भारत की गंगा-यमुना 

नदिया जल मे मिठास है 

अक्षरधाम मन्दिर देखा 

देखा हवाई जहाज है 


देखकर महल-ओ-ताज को 

देखकर महल-ओ-ताज को

भारत का हो जाता हूँ

मैं भारत जब भी आता हूँ 

भारत का हो जाता हूँ


सरहद की होती सुरक्षा 

सरहद पर भारत के जवान है 


हम सुरक्षित रहते है 

सरहद पर जवान हमारा 

हो जाता कुर्बान है 


देखकर वीरो की कुर्बानी 

भारत का हो जाता हूँ 

मैं भारत जब भी आता हूँ 

भारत का हो जाता हूँ


मैं भारत जब भी आता हूँ 

भारत का हो जाता हूँ

भारत जब भी आता हूँ 

भारत का हो जाता हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational