STORYMIRROR

प्रभात मिश्र

Inspirational

4  

प्रभात मिश्र

Inspirational

भारत महान

भारत महान

2 mins
419

भारत महान भारत महान

विश्व में भारत का बढ़ा मान

चेतना जगी बढ़ गयी शान

प्रमुदित जन करते यशोगान

भारत महान भारत महान।


नव ज्वार चेतना का आया

जन जन में अनुशासन लाया

अभ्युदय समाज का हुआ महान

प्रमुदित जन करते यशोगान

भारत महान भारत महान।


निज संस्कृति को विस्तार मिला

जब योग निरत संसार मिला

भारतीय ज्ञान का बढ़ा मान

प्रमुदित जन करते यशोगान

भारत महान भारत महान।


नव प्रौद्योगिकी नवाचार मिला

सेनाओं को हथियार मिला

शत्रु रण से कर गये पयान

प्रमुदित जन करते यशोगान

भारत महान भारत महान।


जब तोड़ अहिंसा का घेरा

सेना को जब अपनी प्रेरा 

शत्रु भी करते विरद बखान

प्रमुदित जन करते यशोगान

भारत महान भारत महान।


वसुधैव कुटुंबकम् अपनाया 

संकट में सबके संग आया 

मानवता का जग को मिला ज्ञान

करुणा ही हैं सबसे महान

प्रमुदित जन करते यशोगान

भारत महान भारत महान।


इतिहास विसद सम्मुख आया

जब सत्य सनातन को पाया 

मंदिर प्रभु का बनता महान 

प्रमुदित जन करते यशोगान

भारत महान भारत महान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational