STORYMIRROR

aazam nayyar

Inspirational

4  

aazam nayyar

Inspirational

भारत मेरा

भारत मेरा

1 min
266


हो हमेशा ही मुहब्बत देश में 

हो नहीं यारों अदावत देश में


बस रहे मिलकर मुहब्बत से सदा 

हो ख़ुदा की रोज़ रहमत देश में


लोग सारे बोलने लग जाएं सच 

है दुआ ये हो सदाक़त देश में


पेठ भर खाए हमेशा ही रोठी 

हो गरीबों पर इनायत देश में 


रोज़ हो सम्मान हर दिल में यही 

हो तिरंगे की इबादत देश में 


हो सियासत सच्चाई की रहनुमा 

हो नहीं गन्दी सियासत देश में 


रोज आज़म ये दुआ रब से करें 

हो हमेशा ही मुसर्रत देश में।


मुसर्रत खुशी 


धुन है -दिल के अरमा आंसुओं में बह गये 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational