STORYMIRROR

Mohan Arora

Inspirational

4  

Mohan Arora

Inspirational

भारत माता

भारत माता

1 min
322


भारत माता जग विख्याता

कृपा करते सदैव विधाता 

तेरा वंदन तेरा अभिनंदन 

जग मे ऊँचा नाम रहेगा

हो युग युग तक जग वंदन 

तुझ से ही पैदा हूऐ

तुझ में ही समा जाएगे

तेरे ही आँचल में खिलकर

पल कल तेरी ही शान बढायेगे

तू ही ज्ञान मान की माता

भारत माता जग विख्याता

उज्जवल पावन तेरा आँचल 

फहरे गगन में प्यारा

विश्व में यश की किर्ति पताका

देखे जग यह सारा

तेरा कण कण तिरथ पावन 

जल धाराओ से सिंचित

गौरव गाथाऐ स्वदेश की

है बलिदानो से निर्मित 

स्नेहमय तू भावमयी तू

तेरी अमर कहानी 

हे भारत भूमि महान

तुझे करे हम कोटी कोटी प्रणाम 

जग वंदन तेरा अभिनंदन 

भारत माता जग विख्याता

तेरा वंदन तेरा अभिनंदन ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational