STORYMIRROR

उमेश तोडकर

Inspirational

4  

उमेश तोडकर

Inspirational

भारत माँ के रखवाले

भारत माँ के रखवाले

1 min
211

भारत माँ के रखवाले हैं

कहते हैं हम उनको फौजी

जान पर खेल कर करते हैं वो

अपने देश की रखवाली

बेटे हैं वो अपने वतन के

कहते उनको फौजी मनमौजी

भारत माँ के रखवाले हैं

कहते हैं हम उनको फौजी


करते हैं वो दिन रातभर

अपने माँ की रखवाली

फौजी हैं वो अपने देश के

सदा रहे उनमे खुशहाली

भारत माँ के रखवाले हैं

कहते हैं हम उनको फौजी


प्रेम मित्रता बंधू भावता

उनके साथ रहे एकता

भारत माँ की रक्षा करते करते

बनता हैं उनका हृदय बलशाली

भारत माँ के रखवाले हैं

कहते हैं हम उनको फौजी


एकता की भावना हैं उनमे

देश प्रती आदर हैं उनमे

खायी हैं कसम उसकी रक्षा की

नही हैं चिंता अपने जीवन की

क्यूकी भारत माँ के रखवाले हैं

कहते हैं हम उनको फौजी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational