भारत की संस्कृति
भारत की संस्कृति
भारत की है संस्कृति निराली
सबसे अनोखी जानी-पहचानी
बड़ों की सेवा और छोटों को दुलार
हमारी सुख समृद्धि का यही आधार
सबको देती मान-सम्मान
इसलिए हम गर्व से कहते
मेरा भारत देश महान।
सद्गुणों से भरी हर बालिका है यहां
सदाचारी हर बालक भी है जहां
मर्यादित हो नारी करती जय गान
पुरुष है प्रबल आदर्शों की खान
संस्कारों की यह भूमि कहलाती
सबको देती मान-सम्मान
इसलिए हम गर्व से कहते
मेरा भारत देश महान।
वेद पुराणों ने जो बतलाया
करते हैं हम आचरण यहां
भिन्न-भिन्न है भाषा हमारी
फिर भी महकता है हिंदुस्तान
संस्कारों की यह भूमि कहलाती
सबको देती मान -सम्मान
इसलिए हम गर्व से कहते,
मेरा भारत देश महान ।
मां है ईश्वर गुरु है भगवान
करते हैं हम सभी इसका गुणगान
त्योहार मनाते हैं हम मिल जुलकर
भारत की संस्कृति महान।
संस्कारों की यह भूमि कहलाती
सबको देती मान सम्मान
इसलिए हम गर्व से कहते
मेरा भारत देश महान।
