STORYMIRROR

Rashmi Lata Mishra

Inspirational

1  

Rashmi Lata Mishra

Inspirational

भारत की नारी

भारत की नारी

1 min
172

नई नई नारियो का नया फसाना है

चूड़ी,कंगन,बिछुवा,छोड़ो देश सजाना है।

करना है श्रृंगार तो पहले भारतीय का करना,

पर्यावरण की करो सुरक्षा दे स्वच्छता का गहना

वायु प्रदूषण,जल प्रदूषण दूर भगाना है

चूड़ी,,,,

भ्रष्टाचार से करो लड़ाई,नैतिकता अपनाओ

शिक्षित करके बेटे बेटी मार्ग प्रशस्त कराओ।

विकास अपने देश का हमे भी कराना है।

चूड़ी,,,

भारत की महिमा ये भाई, नारी सीता यहाँ कहाई

पूजी जाती नारी जहाँ पर देवभूमि वो है कहलाई।

देश पर अपने फिर हमें क्यों न इतराना है।

चूड़ी,कंगन,बिछुवा छोड़ो,देश,को सजाना है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational