STORYMIRROR

Ankita Srivastava

Abstract

4  

Ankita Srivastava

Abstract

भारत की बेटी

भारत की बेटी

1 min
554

आयतें गुरबानी के किस्से तुम्हें सुनाती हूँ

मैं भारत की बेटी हूँ भारत की बात बताती हूँ


रामायण और गीता की हर बात मैं दोहराती हूँ

मैं भारत की बेटी हूँ भारत की गाथा गाती हूँ


मैं घूमती गिरिजाघर में मैं मंदिर मस्ज़िद जाती हूँ

मैं भारत की बेटी हूँ भारत की बात बताती हूँ


लोग बिगड़ी को बनाते हैं मैं एक इंसान बनाती हूँ

मैं भारत की बेटी हूँ भारत की गाथा गाती हूँ


राम है वनवास को जाता मैं

माता पिता को शीश नवाती हूँ।


मैं भारत की बेटी हूँ भारत की गाथा गाती हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract