STORYMIRROR

Dr Chhedi Sah

Drama

5.0  

Dr Chhedi Sah

Drama

भारत देश

भारत देश

1 min
2.5K


सुर धरा के

अणु-अणु से ही

भारत की यह धरा बनी है

क्षीरसागर की बूँद-बूँद से

हिन्द महार्णव लहराये


अमरावती के

सुधा निधि से

जाह्नवी की पवित्र धरा बही है

वरदायक हिमखंडों से

हिमाद्रि के

ऊँचे श्रृंग सरसाये


ऐसी ही धर्मभूमि पर

होता आया

ईश का संरक्षक

वह देश कहाँ है

जैसा भारत देश यहाँ है।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama