STORYMIRROR

J P Raghuwanshi

Inspirational

4  

J P Raghuwanshi

Inspirational

बहाना छोड़ो

बहाना छोड़ो

1 min
579

उठो, कलम उठाओ, लिखो,

लिखने को ढ़ेर सामग्री पड़ी है।

सुख पर लिखो, दु:ख पर लिखो,

आनंद पर लिखों, पीड़ा पर लिखों।


बहाना छोड़ो, आशा पर लिखो,

दुराशा पर लिखो, कुंठा पर लिखो।

अरे! शोषण पर लिखो,

कुपोषण पर लिखो।


कब तक मौन साधे,

बैठे रहोगें।

अन्याय के विरुद्ध,

प्रतिकार पर लिखो।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational