भाई-बहन का प्यार हमेशा।
भाई-बहन का प्यार हमेशा।
ये भाई बहन का प्यार हमेशा,
रेशम की डोर से बंधा हमेशा।
दोनों का सच्चा अमर प्यार ये,
हर भाई बहन संग रहे हमेशा।
ये रिश्ते में शरारत, मस्ती खूब,
ऐसे रिश्ते बहुत अनोखे हमेशा।
बहन के हाथ में राखी होती है,
भाई की रक्षा सबसे करे हमेशा।
ऐसा भाई-बहन का प्रेम हमेशा,
प्यार व तकरार का फ्रेम हमेशा।
जब पास हो अक्सर लड़ते रहते,
जब दूर हो तो याद करते हमेशा।
