STORYMIRROR

Sonal Bhatia Randhawa

Inspirational

4  

Sonal Bhatia Randhawa

Inspirational

बेवफ़ा वक़्त

बेवफ़ा वक़्त

1 min
512

वक़्त कहाँ कब किसी का हुआ

आज तेरा है तो कल मेरा है,

कभी कद्र का वक़्त था

कभी वक़्त की कद्र थी,

कभी तेरी कद्र वक़्त बताएगा

कभी तेरा वक़्त कद्र बताएगा।


कभी वक़्त की कमी रही

तो कभी कमियों का वक़्त रहा,

वक़्त वक़्त की बात है

वक़्त वक़्त का साथ है,

कभी साथ था तो वक़्त ना था

और कभी वक़्त था तो साथ ना था।


वक़्त है तो है ज़िंदगी

और ज़िंदगी है तो वक़्त है!

वक़्त कहाँ कब किसी का हुआ

आज तेरा है तो कल मेरा है!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational