बेजुबान को प्यार चाहिए
बेजुबान को प्यार चाहिए
सुनो योद्धा हो तुम
इस संसार को बचाने के लिये
इस संसार में शांति लाने के लिए
ये सबके रहने की जगह है
है उतना इंसानो का भी
जितना है ये जानवरों का
देख लो अपने चारो ओर
इन बेजुबान जीवो को
इनकी चाहत है ना जमीन की
ना इन्हें चाहिए धन दौलत
ना एस और आराम के ये आदि है
इन्हें चाहिए खाना और प्यार
बस इन्हीं दो के ये भूखे है
तुम्हारी सेवा में
अपनी जिंदगी गुजर देते है
ये बेजुबान जीव
तुम्हें जीवन भर प्यार देते हैं
इनकी खातिर तुम युद्ध को
अब दे दो विश्राम
शांति चैन से जियो
और बनो सच्चे और नेक इंसान ।
