बदलने वाला साथ
बदलने वाला साथ
ये दुनिया और इसके लोग बस बातें करने वाले हैं !
जब कोई विपत्ति आती है तो उसका सामना नहीं करते ,
बल्कि कोई न कोई वजह बताकर उससे पीछा छुड़ाते हैं ।
नफरत है मुझे ऐसी दुनिया से , इसमें रहने वाले लोगो से
जहाँ ऐसा स्वार्थ भरा हो ।
किसी को दर्द देना सब जानते हैं पर ,
उस दर्द पर मरहम लगाना कोई नहीं जानता ।
किसी को तकलीफ देकर उसका अंत तक साथ कोई नहीं निभाता !!
जब सब कुछ ठीक होता है ,तब तक हर कोई साथ होता है ,
पर जैसे ही वक्त परीक्षा लेता है ,सब साथ छोड़ जाते हैं ।
एक जीवनसाथी वो नहीं होता जो सिर्फ अच्छे वक्त में आपका साथ निभाए !
सच्चा साथी तो वो होता है ,जब आप परेशानी में हो और वो बिना बताये आपके साथ हो , सिर्फ आपके ।
सच्चा प्यार वो नहीं होता जो तब आपके पास हो, जब आपके पास सब कुछ हो !
सच्चा प्यार तो वो होता है, जब आपके पास कुछ भी न हो, फिर भी आपका प्यार आपके साथ हो !
क्या कहें ऐ दुनिया, तेरे लोगों की तारीफ में ?????
यहाँ साथ भी , वक्त और परिस्थितियां देखकर दिया जाता है !
खुशकिस्मत होते हैं वो लोग , जिन्हे उनके प्यार का साथ मिलता है ,
और उससे भी बढ़कर ताउम्र मिलता है !
