STORYMIRROR

Dr Priyank Prakhar

Abstract

3  

Dr Priyank Prakhar

Abstract

बदलाव

बदलाव

1 min
49

सोच कर देखो जो क़िरदार खुद का, कितने शख्स छुपे नजर आते हैं,

चेहरा तो एक ही है अलबत्ता, पर ना जाने कितने नकाब नज़र आते हैं,

अब तो किरदारों को कुछ यूं हुआ है, एहसास अपनी अहमियत का,

के बदलते वक्त के साथ अब तो नकाब भी, खुद ब खुद बदल जाते हैं।


गौर से देखी जो तालीमें खुद की, जाने कितने मतलब छुपे नजर आते हैं,

इंसान भी एक ही हूं बेशक, पर ना जाने कितने मजहब नजर आते हैं,

अब तो इल्म कुछ यूं हो रहा है, खुद के एहसासों की अहमियत का,

के बदलते वक्त के साथ मजहब के मायने भी, खुद ब खुद बदल जाते हैं।


आज देखता हूं मैं आसमां को, जाने कितने सितारे छुपे नजर आते हैं,

चांद और सूरज भी वही एक हैं, पर ना जाने कितने गजर आते हैं,

अब तो जाहिर हो चला है कुछ यूं, कि ये मामला है मेरे नजरियों का,

कैसे बदलते गजर के साथ नजारे भी, यहां खुद ब खुद बदल जाते हैं।


जब देखता हूं मंजिल को, ना जाने कितने रास्ते छुपे नजर आते हैं,

मकसद भी एक है बेशक, पर न जाने कितने मुकाम बदल जाते हैं,

अब तो यकीन हो गया है कुछ यूं, शख्सियत को अपने वजूद का,

कैसे बदलते हौसले के साथ नतीजे भी, खुद ब खुद बदल जाते हैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract