STORYMIRROR

Love Kumar

Inspirational

3  

Love Kumar

Inspirational

बचा रहेगा जल

बचा रहेगा जल

1 min
304

जब तक धरती पर पड़ती रहेंगी

ओस की बूंदें

जब तक घास नोकों में पिरोकर

उकेरती रहेंगी

सुच्चे पवित्र मोतियों से

हरियाली चादर पर

पारदर्शी नगों की कसीदाकारी

तब तक सम्भव है

बचा रहेगा जल ।


जब तक चिड़िया

तय करती है हर रोज

एक नया सफर

पूर्व दिशा की ओर

ये सफर भी है

पानी के बचे होने का

‌एक पर्याप्त सबूत हो सकता है


जब तक लिखी जा रही हैं कविताएं

जल, चिड़िया, ओस की बूंदों पर

या फिर जल के विभिन्न स्रोतों

झरनों, तालाबों, नदियों, बावड़ियों

कुओं, सागरों, बारिश की बूंदों पर

तब तक संभव है

जल बचा रहेगा

कहीं बहते,

तो कहीं ठहरे हुए पानी के रूप में ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational