STORYMIRROR

Ankita kulshrestha

Inspirational

2.1  

Ankita kulshrestha

Inspirational

बालिका शिक्षा

बालिका शिक्षा

1 min
29.6K


टॉफी, गुड़िया तुम मत लाना

लेकिन पुस्तक ला देना

अपनी बिटिया रानी को तुम

विद्या ज्ञान करा देना..

बिटिया रानी स्वाभिमान से

शीश उठाना सीखेगी

शोषण अत्याचार से लड़ना

और निकलना सीखेगी

नाम करेगी रौशन बिटिया

बस तुम राह दिखा देना

मंदिर मस्जिद मत ले जाना

विद्यालय भिजवा देना.,

टॉफी गुड़िया तुम मत लाना..

नया जमाना कम्प्यूटर का

तुम मत पीछे रह जाना

बेटा बेटी दोनों सम हैं

भेद नहीं तुम कर जाना

बिटिया की खुशियों की खातिर

तुम इक कदम बढ़ा देना

झाडू पौंछा हाथ से लेकर

एक कलम पकड़ा देना..

टॉफी गुड़िया तुम मत लाना..

गार्गी - वैदेही सी विदुषी

बनकर वो दिखलाएगी

दूर गगन-सागर - पर्वत पर

अपनी धाक जमाएगी

थोड़ा सा संबल दे देना

सपनों को मत बिखराना

डोली, बग्घी मत चढ़वाना

आशा-पंख लगा देना..

टॉफी गुड़िया तुम मत लाना

लेकिन पुस्तक ला देना

अपनी बिटिया रानी को तुम

विद्या ज्ञान करा देना..।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational