STORYMIRROR

Ankita kulshrestha

Others

4  

Ankita kulshrestha

Others

मेरा भारत देश निराला

मेरा भारत देश निराला

1 min
119


ईश्वर है जिसके कण-कण में

प्रेम भरा है हर इक क्षण में

सबको पथ दिखलाने वाला। 

ऐसा भारत देश निराला।।


ऊंचा हिमगिरि, झरने, नदियाँ 

देख चुके हैं कितनी सदियाँ 

शोभा जिसकी परवत माला। 

ऐसा भारत देश निराला।।


सत्य - अहिंसा, भाईचारा 

सजी प्रीति से जीवन धारा

सर्व धर्म सम्भाव सँभाला। 

ऐसा भारत देश निराला।।


लोग यहां के भोले-भाले 

देश भूमि पर मिटने वाले

होता हर सैनिक मतवाला।

ऐसा भारत देश निराला।।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन