STORYMIRROR

Almass Chachuliya

Inspirational Children

3  

Almass Chachuliya

Inspirational Children

बाल दिवस

बाल दिवस

1 min
403

चाचा नेहरू का जन्म दिवस है, आया

बच्चा - बच्चा इसे कभी भूल ना पाया

क्योंकि चाचा नेहरू का जन्म-दिवस तो

बाल दिवस भी कहलाया

बच्चों के मन में उमंग और उल्लास है, लाया

बाल - दिवस है, आया


बच्चों से असीम प्रेम चाचा नेहरू तुम करते थे

फूल गुलाब का लगाए कोट में

चाचा नेहरू तुम मुस्कुराते थे

भारत को आजाद करवा कर

स्वतंत्रता सेनानी कहलाए थे

ऊँचा रहे तिरंगा हमारा

अमन चैन का नारा था, लगाया

सिखलाया सबको गले लगाना

ऊँच-नीच का भेद मिटाना

चाचा नेहरू का जन्म - दिवस है, आया


देश की सेवा में अपना

सारा जीवन काल बिताया

हर आंदोलन में तुम ने बापू का भी साथ निभाया

त्याग आराम - ऐश को तुमने

 गाँधी का पथ है, अपनाया

चाचा नेहरू का जन्म-दिवस है, आया


बन कर प्रधानमंत्री बढ़ाई थी, भारत की शान

अपना सर्वस्व न्यौछावर कर 

दुनिया भर में किया रोशन हिंदुस्तान

चाचा नेहरू के चरणों में करते है,

फूलों को अर्पण

अपना शीश झुकाए हम

करते हैं, तुम्हें शत्-शत् नमन



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational