STORYMIRROR

Bhawana Tomar

Classics Others

4  

Bhawana Tomar

Classics Others

अवकाश

अवकाश

1 min
335

छह दिन जी तोड़ मेहनत

 कार्यस्थल पर करने के बाद

 मिलता है एक अवकाश 

महसूस करते हैं उस दिन आजाद 


कई कई दफा चाय की चुस्कियां

 तरह-तरह के पकवान

 होते रहते दिनभर गपशप 

घर बुलाते हैं मेहमान


 यह छुट्टी का मजा है 

मगर सिर्फ पुरुषों के लिए 

 अत्यधिक व्यस्तता भरा 

होता है यह दिन महिलाओं के लिए


 बच्चे करते हैं पूरे हफ्ते 

मां की छुट्टी का इंतजार 

 ताकि बनवा पाए अपने लिए 

अपनी पसंद के पकवान चार


 आने की आस में छुट्टी के दिन 

बैठे रहते हैं कई मेहमान

 यही तो दिन मिलता है 

लाने होते हैं घर के कई सामान


 घर की साफ सफाई में 

रहती है लगी आराम से मुंह फेर 

धोने और इस्त्री के लिए 

इंतजार करता हैं कपड़ों का ढेर  


कब हुई सुबह कब शाम 

इसे पता नहीं चलता 

क्या औरत का दिल

एक अवकाश के लिए नहीं मचलता।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics