STORYMIRROR

Jyoti Khari

Romance Tragedy

4  

Jyoti Khari

Romance Tragedy

अपनों के खो जाने के बाद....!

अपनों के खो जाने के बाद....!

1 min
258

अपनों के खो जाने के बाद

बस यादें ही रह जाती हैं साथ

सन्नाटा सा छाया है इन घर की सभी दीवारों में

इन गलियों में चौबारों में

अब वो आवाज़ फिर कभी ना सुन पाएंगे हम

बस हर पल ये आंखें रहेंगी नम

तुम मुझसे जुदा रह कर भी ना कभी जुदा रहना

बस तुम मेरे ही खुदा रहना

है सभी परिचित यहां लोग भी हैं जाने पहचाने

तुम्हारे बिना यकीनन हो गए हैं सभी अनजाने सभी भी बेगाने

तुम्हारा अचानक से ही छोड़कर चले जाना

यह हकीकत नहीं लगता है अफसाना

मेरी खुशियां यहां क्यों जला दी

मुझसे दूर जाकर क्यों मेरी जिंदगी मिटा दी

जिंदगी अब हो गई है अजीब

क्या यही था मेरा नसीब

ये ज़ख़्म बन गए हैं अब नासूर

आखिर क्या था मेरा कसूर

काश तुम लौट आओ

मुझे छोड़कर फिर कभी ना जाओ

दिल से निकलती है यही आस

इस अंतर्मन में है एक ये ही एहसास

एक नजर भर देखने को है दिल बेकरार

जिंदगी के अंतिम सांस तक है बस तुम्हारा इंतजार।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance