STORYMIRROR

Jyoti Naresh Bhavnani

Inspirational

4  

Jyoti Naresh Bhavnani

Inspirational

अपनी भाषाओं से प्यार करूं

अपनी भाषाओं से प्यार करूं

1 min
280

दिनांक: 14.10.2022

शीर्षक: अपनी भाषाओं से प्यार करूं


अपनी भाषाओं से मैं प्यार करूं,

अपनी भाषाओं पर मैं नाज़ करूं,

मैं भारतवासी हूं अपनी भाषाओं पर,

मैं खूब खूब ही अभिमान करूं।


अपनी भाषाओं में ही मैं बात करूं,

उन पर अपनी जान निसार करूं,

मैं भारतवासी हूं अपनी भाषाओं का,

मैं बहुत बहुत ही सम्मान करूं।


अपनी भाषाओं के उपकार मानूं,

मैं उनका सदा सत्कार करूं,

मैं भारतवासी हूं अपनी भाषाओं का,

मैं दिल से अपने प्रचार करूं।


मैं अपनी भाषाओं में ही इज़हार करूं,

मैं उनमें ही हर इकरार करूं,

मैं भारतवासी हूं अपनी भाषाओं पर,

मैं अपना दिल क़ुर्बान करूं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational