STORYMIRROR

Neerja Sharma

Inspirational

3  

Neerja Sharma

Inspirational

हाँ मैं मजदूर हूँ

हाँ मैं मजदूर हूँ

1 min
262


हाँ मैं मजदूर हूंँ

हालात से मजबूर हूँ

पर मैं मजबूत हूँ 

क्योंकि मैं एक माँ हूँ।


माँ होना मेरा गर्व

स्त्रीत्व की पहचान

मेरा अमिट अभिमान 

मेरे घर का मान ।


हालात की मजबूरी

अशिक्षित जीवन

रोजीरोटी ,नसाधन

मज़दूरी मज़बूरन।


मेहनत की खाती हूँ

भीख नहीं माँगती हूँ

बेटे को पीठ पर बाँध

इज्ज़त की कमाती हूँ।


एक वादा है तुझसे लाल

न तुझे अपना सा न बनाऊँगी

आज मेरे संग कष्ट सह ले तूँ

कल तुझे खूब-खूब पढ़ाऊँगी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational