STORYMIRROR

sarita vaid

Inspirational

3  

sarita vaid

Inspirational

हिम्मत नहीं हारना

हिम्मत नहीं हारना

1 min
270

हिम्मत नहीं हारना रास्ते बड़े कठिन है l

अगर रुकना भी पड़े तो दम भर सांस लेना,

फिर अपने अंदर आत्मविश्वास जगा लेना,

आशाओं का चिराग जला कर कदम को आगे बढ़ा लेना।

हिम्मत नहीं हारना रास्ता बड़ा कठिन हैl

खुद ही तुमने अपने मार्ग को चुना है,

जबकि तुम्हें पता था पत्थर में फूल उगाने है ,

जंगल में पगडंडी को बनाना है l

हिम्मत नहीं हारना रास्ता चाहे कितना भी कठिन हो l

आसमान की ऊंचाइयों को नापने के लिए पंछी भी हमेशा ही पंख फैलाता हैl

अपने लक्ष्य को पाने के लिए तुमको भी आगे बढ़ना होगा।

जीवन को सफल बनाना होगा।

रास्ता कितना भी कठिन हो हिम्मत नहीं हारना।

हिम्मत नहीं हारना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational