STORYMIRROR

Hari Ram Yadav

Inspirational

4  

Hari Ram Yadav

Inspirational

अपने मत को मत दान करो

अपने मत को मत दान करो

1 min
273


मतदान करो, मतदान करो,

   अपने मत का मतदान करो।

मत अमूल्य है प्रजातंत्र में ,

   उसका आप खूब सम्मान करो।।


अपने मत को अपनी मति से,

   जन हित में ही मतदान करो ।

मत के बहुमत की शक्ति पर

   सोचो समझो अभिमान करो।।


अपने मत को मत दो तुम,

   खाने पीने और उपहारों में।

ध्यान रहे भविष्य में आती,

   गांव की विकास बहारों में।।


यदि आज तुम हार गये,

   आ गये मन की बातों में।

तो भविष्य आपका बीतेगा,

   जीते की कुत्सित घातों में।।


मन को मत हारने दो,

   कुमति कुटिल चालों से।

नहीं तो आंसू टकरायेंगे,

   भ्रष्टाचार के फैलते जालों से।।


तुम दृढ़ प्रतिज्ञ निश्चल बनो,

  हे भारत के भोले मतदाता।

योग्य कर्त्तव्यनिष्ठ को मत दो,

   तुम प्रजातंत्र के भाग्य विधाता।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational