STORYMIRROR

Geeta Upadhyay

Inspirational

4  

Geeta Upadhyay

Inspirational

अपना ज्ञान भी तो बढ़ाते हो

अपना ज्ञान भी तो बढ़ाते हो

1 min
288

मीडिया ही तो संचार माध्यम है भैया 

क्यों इतना सोचे जाते हो देखते हो टीवी 

पढ़ते हो अखबार सुनकर कभी रेडियो

मोबाइल पर सेल्फी ले घंटों बतियाते हो


शिक्षा खेलकूद स्वास्थ्य कृषि सरकार 

सिनेमा बाजार देश-विदेश तमाम विषयों से

पल भर में रूबरू हो जाते हो 

घर में बैठ पूरी दुनिया से कनेक्ट हो पाते हो

सुनकर देखकर पढ़कर

तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते जाते हो 


अपनी जानकारियां बढ़ाते हो

प्रत्येक दिन नई नई अपडेट पाते हो 

हर तरफ मीडिया को एक

मजबूत स्तंभ बन खड़ा पाते हो

अच्छे और बुरे का फर्क जान

अपनी मंजिल तक जाते हो


अब यह जरूरी नहीं जरूरत

बन गया है दोस्तों 

तरक्की के साथ-साथ

अपना ज्ञान भी तो बढ़ाते हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational