STORYMIRROR

Zeetu Bagarty

Inspirational Thriller Others

4  

Zeetu Bagarty

Inspirational Thriller Others

अनोखा प्यार ...

अनोखा प्यार ...

1 min
211

ना जाने क्यों शिकायत है समाज को इनसे 

जब की कमी नहीं खासियत है इनकी, 

ये जिस्म की परवाह किए बिना ही

भावनाओं को अपनाते हैं,

खोखले समाज से से ज्यादा-

एक दूसरे को समझ पाते है..

स्त्री और पुरूष की तरह 

इनका प्यार पल भर में,

नहीं बदलता ना खोता है,

 

ये एक दूसरे को करोड़ों में से खोज लेते है, 

इनके प्यार में जिस्म जरूरी नहीं है, 

ना ही दौलत की लालच होती है,

ना ही प्यार करने की वजह खोजना होता है... 

ये लड़के लड़के हो कर एक दूसरे

को पूरा कर जाते है

जिस्म को प्यार करने का जरिया

 ना मानते हुए 

बल्कि एक दूसरे के भावनाओं को

अपनाते है।..

इसके लिए गैरो से नहीं बल्कि,

अपनो से लड़ जाते है!


क्यूं ये समाज के ठेकेदार इनका

मज़ाक उड़ाते है ,

खुद फसे है खोखले रित रिवाज

विचारों में गैरो को समझते है..

गलत तुम नहीं ये समाज है, 

जो खुद बदनुमा दाग होके बेदाग

लोग को मार ढालते है!

और खुद को सही साबित करने

में लग जाते है, 

लड़के का लड़के से या 

लड़की का लड़की से 

प्यार करना अपराध नहीं है,

ना जाने इतनी सी बात ये 

लोग क्यू नहीं समझ पाते है!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational