STORYMIRROR

अनमोल प्यार

अनमोल प्यार

1 min
2.7K


तुम से है मेरे दिन रात सारे

तुम ही सनम आँखो में बसते हमारे

मेरे सब राज तुम्हारे

दिल की बात क्या कहें तुमसे

सब तो जान लेते हो बिन कहे हमारे

तेरी खुशी में ही है मेरी खुशी

तेरे ग़म में ही है मेरा भी ग़म ,

बिन तुम हम रह नहीं पाते

क्योंकि तुम ही सनम आँखो में बसते हमारे

दिल चाहे वो सब कह दूं, जो मन में है हमारे

पर हमे देख कर फिरते हो जो तुम मारे मारे,

चुप लगा जाते हैं हम सनम हमारे

सब अरमान मन में दबा कर

मुस्कराहट ले ही आते हैं लबों पर हमारे

क्योंकि तुम ही सनम आँखो में बसते हमारे

यूँ ही तुम निरंतर बढ़ते रहो,

जीवन में सदा सनम हमारे

बस ये ही दुआ करते हैं दिन रात

हम भगवान के दरबार में, सनम हमारे

तुम से है मेरे दिन रात सारे

तुम ही सनम आँखो में बसते हमारे |


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance