ऐ चाँद
ऐ चाँद
ऐ चाँद मेरा चाँद तुझसे हसीन है
तुझमे तो कोई दाग होगा
वो तो बेदाग है,
तेरी तरह वो भी लाखों तारो की
भीड़ में तन्हा तन्हा है,
चन्द बाते उससे कर लेना,
मेरा संदेशा उस को पहुँचा देना।
तेरी याद में ये दिल तड़पता है
हर पल हर घड़ी तुझे याद करता है,
दिलो के ये रिश्ते मेरे हमराज़ मेरे हमदम,
यू ही होते है कभी रुलाते है कभी हँसाते है,
ऐ चाँद उसको मेरे दर्द का एहसास ना होने देना,
उसका महबूब खफ़ा खफ़ा ये छुपा लेना,
मेरी तरह उसकी आँखों मे ऑंसू ना आ जाये,
उसको और गम ना देना यू तो उसको मेरे दर्द का एहसास होगा,
उस पर अपनी प्यार की छाया बिखेरते रहना,
उसके दिल का हाल जान कर मुझको बता देना,
ये हवाएँ ये फ़िज़ाएँ उसको मेरे दर्द का एहसास ना होने दे,
बस इतना सा तू मेरा काम कर देना।

