STORYMIRROR

Preeti Sharma "ASEEM"

Inspirational

4  

Preeti Sharma "ASEEM"

Inspirational

अहिल्याबाई होल्कर

अहिल्याबाई होल्कर

1 min
705

अहिल्याबाई होल्कर 

मालवा की महारानी अहिल्याबाई होल्कर।

 नारी जीवन को दी ऊंचाई विचारों के पंखों को खोलकर।


मालवा की महारानी अहिल्याबाई होल्कर।

नारी शक्ति सेना का कर गठन,

जीती शत्रु पर धावा बोलकर।

मालवा की महारानी अहिल्याबाई होल्कर।


आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया।

औद्योगिक क्रांति को सफल कर दिखलाया।

धर्म को जीवन मार्ग बनाया।

मंदिरों का पुनरुत्थान करवाया।

जन-जन की सेवा का प्रण उठाया।


समाज- सुधारों की परिपाटी तोलकर।

मालवा की महारानी अहिल्याबाई होल्कर।

 नारी गौरव की अमिट गाथा जिसे

आदर मिला है हृदय खोलकर। 

मालवा की महारानी अहिल्याबाई होल्कर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational