अचानक याद आ जाता है ....
अचानक याद आ जाता है ....
अचानक याद आ जाता है वो गुजरा हुआ ज़माना,
जब यूँ ही चलते चलते राहो पर तुम हमसे मिल गए,
हमसे बातें ही बातों में अपने प्यार का इज़हार कर दिया,
ना चाहते हुए भी तू हमको अपने संग सपनों की दुनिया में ले गए,
तेरे साथ साथ चलते चलते हमको इक अरसा गुजर गया,
आज भी यूँ लगता है कि ये कल की ही बात है हम मिले थे,
तुमसे प्यार करके कभी हम भी खूब हँसा करते थे
और अब एक अरसा हुआ हमको मुस्कुराये हुए,
ना ही हम तुमसे बिछड़े है ना ही तुझसे दूर है,
क्योंकि दिल में हमारे तुम हर पल के मेहमान हो,
जानते है हम कि तुम अपना हर वादा निभाओगे
लेकिन हर वादा किये हुए एक अरसा गुजर गया ।
