STORYMIRROR

Mani Loke

Comedy Classics

4  

Mani Loke

Comedy Classics

अभागा करोना

अभागा करोना

1 min
236

 जाने कैसी किस्मत ले कर आया,

जन्मदिन ना किसी ने मनाया।

 उम्र बड़ी 1 साल हुआ,वह भी थोड़ा बड़ा हुआ।

हरकतें बड़ी म्यूटेशन हुआ, 

वह भी इन्फेंट से अब चाइल्ड बना।


 पर देखो किसी ने,ना प्यार किया,

ना ही खुशी का इज़हार किया।

जाने कैसी किस्मत लेकर आया,

 जन्मदिन न किसी ने मनाया।


दिन गुजरे फिर देखो इसका खेल बड़ा, 

देखो कितना एक्टिव हुआ,

पर ना खुशी किसी को यह दे पाया,

जहां गया बस वायरस का डर फैलाया,

घर-घर डरता अपनाने से,

बेचारा फिरता बेगाने से।


दुनिया सारी फिरता जाए,

कोई भी नहीं इसे दिल से अपनाए। 

देखो कैसी किस्मत लाया,

जन्मदिन भी न किसी ने मनाया।


पॉजिटिविटी पर सबका ध्यान,

पर पॉजिटिव टेस्ट रिजल्ट से सभी परेशान।

करोना से बचने के करते उपाय,

 हर इंसान खुद को लाचार पाए।


 फिर भी देखो लड़ता जाए,

 सैनिटाइजर मास्क और दूरी बनाए।

देखो एक दिन ये हार जायेगा,

वैक्सीनेशन जब हर कोई लगाएगा।


करोना घर घर ना फैल पाएगा।

 अल्पायू का आशीर्वाद लेकर,

 देखो यह फिर न कभी

अपना जन्मदिन मनाएगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy