STORYMIRROR

वैष्णव चेतन "चिंगारी"

Tragedy

4  

वैष्णव चेतन "चिंगारी"

Tragedy

अब श्मशान शहर-सा लगता है

अब श्मशान शहर-सा लगता है

1 min
219


गांव और शहर वीरान-से लगते हैं

आज श्मशान शहर-सा लगता है,


ये इंसान की तरक्की की फसल है

मानो जो तैयार हो कर कट रही है,


ऐसी भी क्या तरक्की कर ली है साहब

जो इंसान-इंसान से ख़ौफ खाये हैं साहब,


इंसान खुद अपने आपको खुदा मान बैठा है

तभी तो ये कुदरत अपना कहर बरसा रहा है,


अब देखो न दवा न दुवा काम आ रही है

अस्पतालों और श्मशानों में भी जगह नहीं है,


इंसान-इंसान से दूरी ही अब दवा बन बेठी है

मानो रात और दिन दौड़ती दुनियां ही थम बेठी है,


इंसानों ने इस धरती पर ऐसी भी क्या तरक्की कर ली है

इंसान को इंसान से ही डर दिलों में भरा लिया है !!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy