STORYMIRROR

Bhawana Raizada

Abstract

4  

Bhawana Raizada

Abstract

आशाओं की उड़ान

आशाओं की उड़ान

1 min
254

कुछ करने की हिम्मत, कुछ दिल के अरमान,

ऊंची बहुत है मन की आशाओं की उड़ान


डर को पछाड़ कर,सारी बाधा पार कर,

जीवन की राह में पड़े, पत्थरों को हटा कर,

अब कैसे समझाएं कि रुकना नहीं है आसान

ऊंची बहुत है मन की आशाओं की उड़ान


निराशा को हरा कर,आलस को दबा कर,

समय को सुनिश्चित कर, काँटों को निकाल कर,

कदमों को बढ़ाते हुए बनानी है नई पहचान

ऊँची बहुत है मन की आशाओं की उड़ान



कुछ करने की हिम्मत, कुछ दिल के अरमान,

ऊंची बहुत है मन की आशाओं की उड़ान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract