STORYMIRROR

Ruchika Rai

Abstract

4  

Ruchika Rai

Abstract

आशा

आशा

1 min
233

निराशा की घनी बदरी बीच,

आशा की एक चमकती किरण,

नामुक्कमल हसरतों के मध्य,

हसरतें पूर्ण होंगी ये आस जगाती हैं,

थके हारे वजूद को जीने की वजह

अक्सर वह दे जाती हैं।


आशा रोशन क़रती मन के हर कोने को,

वह हमें सदा समझाती उद्देश्य हमारे होने को,

हर दिल में उत्साह का संचार करें,

उम्मीद का फूल हर जीवन बगिया खिले,

सुरभित हो जाये मन का हर कोना,

आशा जतलाये महत्व जो है पास होना।


आशा जिंदगी से प्रेम करना सिखलाये,

उदासियों के गह्वर में डूबे मन में सदा

खुशियों की चमक दे जाये।

जिंदादिली से जीवन जीने का मिसाल बने,

आशा ही यह सम्भव सदा कर पाएं।


ಈ ವಿಷಯವನ್ನು ರೇಟ್ ಮಾಡಿ
ಲಾಗ್ ಇನ್ ಮಾಡಿ

Similar hindi poem from Abstract