STORYMIRROR

JAYANTA TOPADAR

Inspirational

4  

JAYANTA TOPADAR

Inspirational

आप की खूबियाँ...

आप की खूबियाँ...

1 min
402

एक लक्ष्य से दूसरे लक्ष्य तक

निरंतर अपने जीवन की

गरिमा को क़ायम रखने की

आपकी खूबियाँ

हम सबको प्रेरित करती है।


अनिल जी, आप में

कुछ खास बात है,

जो आप कभी

पराभूत नहीं होते !

इस कदर हर काम आप

सकुशल किया करते हैं

कि दूसरे भी आपसे

बहुत कुछ सीखा करते हैं...।


किसी भी समस्या से आप दूर 

नहीं भागा करते :

आप हर मुश्किल घड़ी में

दूसरों का साथ देते हैं --

आप कभी नहीं घबराते !


आपको विद्यार्थी आदर्श गुरु मानते हैं...

आपसे हर विद्यार्थी

जीवनशैली और कार्यकौशल सीखते हैं...

हे गुरुजी, आप हिंदी भाषा की गरिमा को

पूर्णतया क़ायम रखने में

अपनी सकारात्मक सोच के साथ

आगे बढ़ते हैं...!

धन्य शिक्षक, धन्य !!!


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational