STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

2  

Sunil Kumar

Inspirational

आओ पेड़ लगाएँ

आओ पेड़ लगाएँ

1 min
312

आओ हम सब पेड़ लगाएँ

उपवन सा जीवन महकाएँ

वृक्षों की संख्या अगणित कर

प्रदूषण धरा का मिटाएं

आओ हम सब पेड़ लगाएँ।


एक नहीं है लाभ अनेक

सबको यह समझाएँ

फल फूल ईंधन और प्राणवायु

सब वृक्षों से ही तो पाएँ

आओ हम सब पेड़ लगाएँ।


तीरथ- हज से जब वापस आएँ

भोज के बदले वृक्ष लगाएँ

लेकर प्रण वृक्ष सुरक्षा का

हम अपना कर्तव्य निभाएँ

आओ हम सब पेड़ लगाएँ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational