STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

आँसू

आँसू

1 min
205

आँसुओं की भी

अजब कहानी है,

कहने को तो पानी है

पर गम और खुशी

दोनों ही इसकी कहानी है।

आँसू दु:खों का बोझ

कम कर देते हैं

खुशी में भी आँसू

निकल ही आते हैं।

कभी तो ये अनायास ही

बहने लगते है,

आपके अपने मन के भाव

दुनियां को बता देते हैं।

आँसुओं को पीना भी

बड़ा कठिन होता है,

आँसुओं को बहनें से रोकना

सबसे मुश्किल होता है।

आंसुओं की कोई जाति ,धर्म

ईमान नहीं है

अमीर गरीब की उसे

पहचान नहीं है।

सबके आँसुओं का

बस एक रंग है,

किसी भी आँख से बहे आँसू

पर रंग देख लो

कभी बदरंग नहीं है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract