STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Inspirational

4  

Kawaljeet GILL

Inspirational

आँखो की खामोशी में

आँखो की खामोशी में

2 mins
294

आँखो की खामोशी में कई राज छुपे होते हैं

हर कोई उनको पढ़ सके ये मुमकिन तो नही,

जिनको प्यार होगा किसी से सच्चा वो

समझ जाएगा उन आँखो के राज,

प्यार को समझना आसान नही

सच्चा प्यार करना हर किसी के वश में नही,

कुछ लोग तो प्यार को खेल समझकर ही खेलते हैं

और दिलो को तोड़ते हैं ......


किसी का दर्द जो हर कोई समझ ले तो

फिर दर्द का नामोनिशान ना हो जीवन मे,

आसान नही होता हर किसी का दर्द बांटना

दर्द देने वाला तो दर्द आसानी से दे जाता है,

काश देना ही हो किसी को तो हर कोई खुशी दे

किसी के रोने की नही खुशियों की वजह बने,

खुशिया देने वाले कम ही मिलते है जग में

ये दर्द देने वाले हर मोड़ हर गली में मिल जाते हैं ,


दिलो को जोड़ने का हुनर सीख लो तो अच्छा होगा

आँखो के गमो को पढ़ना सीख लो तो अच्छा होगा,

दर्द से किसी की झोली ना भरो तो अच्छा होगा,

खुशिओं से किसी का दामन भर सको तो अच्छा होगा,

किसी का प्यार ना बन सको तो कोई बात नही

किसी का सच्चा दोस्त बनकर जी सको तो अच्छा होगा,

किसी की कोई मदद ना कर सको तो कोई बात नही

किसी के गमो की वजह भी ना बनो तो अच्छा होगा ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational