STORYMIRROR

Neerja Sharma

Inspirational

4  

Neerja Sharma

Inspirational

आक्सीजन

आक्सीजन

1 min
188


आक्सीजन या प्राणवायु,दे जीवनदान,

बढ़ाती आयु ,जीवन दर बने महान।


करोना ने मचाया है ऐसा कहर ,

आक्सीजन की कमी गाँव व शहर।


चलो सकारात्मकता को आक्सीजन बना ले, 

हर पीड़ित को ढाढस दे ऊर्जा बढ़ा दें।


हर व्यक्ति अब अपना यह ध्येय बना ले 

नैगिटिवटी को मन से एकदम भगा दे ।


आक्सीजन की कमी फिर पूर्ण हो जाएगी,

जीने की इच्छा पुनः जागृत हो जाएगी।


 इलाज नहीं तो खुद आक्सीजन बन जाओ

स्वयं को सुरक्षित कर देश को बचाओ।


प्रयास रहे कि आक्सीजन न कम हो 

बस अब और मरीज कहीं बढ़ने न दे ।


असंभव कुछ नहीं,चलो आक्सीजन बने,

जरुरत मंद की हर संभव सहायता करें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational