STORYMIRROR

Rekha gupta

Inspirational

3  

Rekha gupta

Inspirational

आज

आज

1 min
195

किसने देखा कल क्या होगा

जो होगा बस आज ही होगा

कल की सोच सोच कर तो

आज भी हमारा खुशहाल न होगा।


जो भी है बस आज ही है

हर कल भी आज ही होगा

आज के हर पल को जी लो

कल न जाने फिर ये पल कहां होगा।


अतीत को याद करें और पछताएं

क्यों न आज को सुखमय बनाएं

बीते पलों से ज़रूर कुछ सीखें

उनको फिर कभी न दोहराएं।


आज साथ है कल कब बिछड़ जाएं

नहीं पता कौन कितना साथ निभाए

क्यों नाहक नफरत पाले दिलो में

प्यार मोहब्बत की रागिनी गाएं।


प्रेम ही में जीवन का रस पाएं

प्यार ही जीवन का आधार बनाएं

आज के अनमोल महत्व को समझें

हर पल अपना सुखद बनाएं।


पल भर का सब खेल है यारों

जीवन यूं ही पल मे गुज़र जाएगा।

कीमत पल पल की समझो तो

ख़ुशियों का अम्बार लग जाएगा।


             


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational