STORYMIRROR

Vimla Jain

Tragedy

4  

Vimla Jain

Tragedy

आज की युवा शक्ति

आज की युवा शक्ति

1 min
16


होता आज का युवा

बुद्धिशाली, बलशाली,

अपने लक्ष्य के प्रति सजग।

जो होती उसमें कुछ करने की लालसा तो वह पूरी मेहनत भी कर जाता है।

अपने लक्ष्य को पाने के लिए दिन-रात एक कर जाता है।

नई टेक्नोलॉजी का बहुत फायदा उठाते हैं।

पैसे कमाने की ललक

जीवन में भौतिक सुख सुविधा पाने की ललक कुछ अच्छा कर दिखाने की ललक।

जिन में होती है वह मेहनत कर अपना लक्ष्य पा ही जाते हैं।

वो युवा जो दिशाहीन होकर अपना समय बर्बाद करते हैं।

मां बाप के पैसे को खूब उड़ाते हैं।

नई टेक्नोलॉजी से उत्पन्न हुए दुषण से नए-नए तरह के जुए

शराब सिगरेट पब दूसरे नशा गलत संगत में अपना समय बर्बाद करते हैं।

नई टेक्नोलॉजी का फायदे की जगह नुकसान की तरफ चल दौड़ते जाते हैं

मनोरंजन करने में अपना ही नुकसान कर जाते हैं।

समय के साथ अपनी जिंदगी भी बर्बाद कर लेते हैं।

और जवानी में ही बुढ़ापा ले आते हैं । इनसे आने वाली बहुत सी बीमारियों से

शरीर को खोखला कर जाते हैं।

समय निकल जाता है फिर वो पछताते हैं।

और कुछ युवा जो अभाव में बड़े होते हैं उनके हौसले भी बड़े होते हैं ।

और वो बहुत मेहनत कर बड़ा कर जाते हैं।

जिंदगी में अपना नाम कमा जाते हैं।

युवा शक्ति तो देश की शान है।

देश को इन पर अभिमान है।

कोई लिंग भेद नहीं होता है।

सब होशियारी से अपने करतब दिखा ही जाते हैं।

जो मौका मिले उसका फायदा उठा ही जाते हैं।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy